फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Only One Active Cases Of Covid In Agra

आगरा: कोरोना संक्रमण से मुक्त होने की ओर ताजनगरी, बीते 13 दिनों से नहीं मिला नया मरीज

Fri, 01 Oct 2021 11:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 11:44 AM IST
सार

आगरा के लिए राहत की खबर है। लगतार 13 दिनों में कोई नया मरीज नहीं मिला है। जिले में अब सिर्फ एक सक्रिय मरीज बचे हैं। 

विज्ञापन
Only One Active Cases Of Covid In Agra
कोरोना वायरस: सैंपल लेता कर्मचारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी कागजों में ताजनगरी संक्रमण मुक्त होने के कगार पर पहुंच गई है। जिले में अब एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। पिछले 13 दिनों से कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। लगातार 14 दिन तक कोई नया मरीज नहीं मिलने पर शहर संक्रमण मुक्त मान लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 8646 लोगों की जांच में कोई नया मरीज नहीं मिला है। इस दौरान एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार तक 17.96 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 
विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: मरीजों के लिए घातक है डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन, तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स, बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अब तक 25756 मरीज मिले हैं। जिनमें 25298 मरीज ठीक हो गए। 458 संक्रमितों की मौत हो गई। मरीजों के ठीक होने की दर 98.22 फीसदी है। मार्च 2020 में आगरा में कोरोना का पहला मरीज मिला था। 

23,228 ने कराया टीकाकरण
जिले में गुरुवार को 23,228 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि इसमें 15,892 लोगों को पहला डोज और 7336 को दूसरा डोज लगाया गया। अब तक जिले में 25 लाख से अधिक डोज लग चुकी है। इसमें से 19.70 लाख को पहला और 5.38 लाख को दूसरा डोज लगाया चुका है। 

आंकड़े
2509116: कुल डोज
1970303: पहला डोज
538813: दूसरा डोज


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed