फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One year old girl dies in husband wife dispute in kasganj

Kasganj News: दंपती के विवाद में एक साल की बच्ची की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 12:09 AM IST
सार

पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति काम पर चला गया पत्नी बेटी को लेकर मायके। जानकारी होने पर पति भी वहां पहुंच गया और बेटी को ले आया। शनिवार शाम को संदिग्ध हालात में बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
One year old girl dies in husband wife dispute in kasganj
मृतक बच्ची के ननिहाल पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के घिनौना गांव में पति-पत्नी के विवाद में एक साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। पत्नी ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। 

विज्ञापन


घिनौना गांव निवासी अर्जुन और उसकी पत्नी फूलवती के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। इसके बाद पति काम चला गया और पत्नी मायके। शाम को लौटने पर पता चला कि पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई है। इस वह अपनी ससुराल अरहपुर चला गया। 
विज्ञापन


पति का आरोप है कि ससुराल में उसका पत्नी और ससुराल वालों से विवाद हो गया। इसके बाद वह पुत्री को लेकर शनिवार सुबह लौट आया। अर्जुन के अनुसार, बेटी आशी को दूध पिलाने के बाद बिस्तर पर सुलाकर वह काम पर चला गया। शाम को काम से लौटा तो बेटी अचेतावस्था में मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मायका पक्ष ने किया हंगामा 

गांव के एक चिकित्सक ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी होने पर पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग गांव पहुंच गए। हंगामा कर दिया। पत्नी फूलवती ने पति अर्जुन पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि मासूम के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर सही स्थिति की जानकारी हो सकेगी। मां की तहरीर के आधार पर पिता अर्जुन को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

शराब पीने को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार, अर्जुन और फूलवती के बीच विवाद की वजह पति का शराब पीना बताया जा रहा है। अर्जुन नशे में अक्सर पत्नी संग गाली गलौज करता था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद के साथ मारपीट भी होती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed