{"_id":"69e10544329bd6a1f1001e13","slug":"one-person-killed-as-car-collides-with-divider-on-agra-lucknow-expressway-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Expressway Accident: नींद की झपकी बनी काल, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार; चाचा की मौत और भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Expressway Accident: नींद की झपकी बनी काल, एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार; चाचा की मौत और भतीजा घायल
Thu, 16 Apr 2026 09:20 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 16 Apr 2026 09:20 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार जब थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत किमी संख्या 41 के समीप पहुंची। तभी दोपहर सवा तीन बजे करीब कार को चला रहे रूपचंद्र को नींद की झपकी आ गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शिकोहाबाद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण हादसा हो गया। कार से मथुरा जा रहे चाचा-भतीजे नींद की झपकी आने के कारण हादसे का शिकार हो गए। कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। जिसे मेडिकल कॉलेज रैफर किया है।
जनपद मथुरा के थाना एवं गांव छाता निवासी रूपचंद्र (45) अपने भतीजे मनीष कुमार (24) के साथ एक्स-यूवी कार से लखनऊ से मथुरा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार जब थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत किमी संख्या 41 के समीप पहुंची। तभी दोपहर सवा तीन बजे करीब कार को चला रहे रूपचंद्र को नींद की झपकी आ गई। जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में कार चला रहे रूपचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठा भतीजा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर यूपीडा एवं मटसेना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद एवं घायल को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद व्यापक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद रैफर कर दिया गया।