फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One more released in mass murder case

Agra News: सामूहिक हत्याकांड में एक अन्य भी रिहा

Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
One more released in mass murder case
मैनपुरी। सामूहिक हत्याकांड में केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ जेल में बंद देवेंद्र दीक्षित निवासी बेवर को बृहस्पतिवार को जेल से रिहा कर दिया गया। देर शाम वह परिजन के साथ बेवर स्थित अपने आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में छह सितंबर 1996 को हुए सामूहिक हत्याकांड में बेवर निवासी रमांकांत दीक्षित, चंद्रकांत दीक्षित उर्फ बिल्लू सहित उनके परिवार के हरीओम दीक्षित, देवेंद्र दीक्षित, विपिन दीक्षित के अलावा जीटी रोड बेवर निवासी कौशलेंद्र पाल सिंह केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में बंद थे। जिला न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा होने के बाद की गई अपील में न्यायमूर्ति शिवशंकर प्रसाद तथा अश्विनी कुमार की खंडपीठ ने सभी को बाइज्ज्त बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शेष सभी लोग रिहा हो चुके थे। बृहस्पतिवार को देवेंद्र दीक्षित को भी रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

------------------
मनरेगा में धांधली की शिकायत की
किशनी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ऊंचा इस्लामाबाद में मनरेगा के कामों में धांधली की शिकायत सीडीओ से की गई है। गांव के राजेश तिवारी ने शिकायत में कहा है कि वर्तमान प्रधान द्वारा पदग्रहण करने के बाद से ग्रामनिधि तथा मनरेगा के कार्यों में फर्जी तथा डबलिंग कार्य को अभिलेखों में दर्शा कर लाखों का घोटाला किया गया है। घोटालों की शिकायत डीएम से करने पर जांच ग्रामोद्योग अधिकारी को दी गई थी जो अभी तक लंबित है। वर्तमान प्रधान द्वारा सचिव द्वारा धांधली की जा रही हैै। उसने जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिजली टीम ने 40 कनेक्शन काटे
कुसमरा। बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे। जेई ज्ञानेंद्र पुष्कर ने टीम के साथ उजागरपुर, मैनपुरी रोड व कटरा मोहल्ला में चेकिंग अभियान चलाया। बेवर उपखंड के बिजलीघर भदेही के जेई हरबीर सिंह ने रामनगर में चैकिंग अभियान चलाया। 40 कनेक्शन काटकर 40 हजार का राजस्व वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed