फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One More Black Fungus Case In Agra Addmited In Sn Medical College

ब्लैक फंगस: एक और मरीज में मिला संक्रमण, एसएन में कराया भर्ती, अस्पताल में नहीं हैं दवाइयां

Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि दूसरा मरीज भी बाहर से आया है। पहले उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
One More Black Fungus Case In Agra Addmited In Sn Medical College
black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस की बीमारी का एक और मरीज (पुरुष) शुक्रवार को पहुंचा। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसमें बीमारी अधिक फैल चुकी है। इससे पहले एक महिला मरीज में सीटी स्कैन की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के वाह्य रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गौतम ने बताया कि दूसरा मरीज भी बाहर से आया है। पहले उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इस मरीज का भी अलग रखकर इलाज किया जाएगा। जिससे अस्पताल में भर्ती दूसरे मरीजों पर असर न पड़े। वहीं, पहले से भर्ती महिला मरीज में भी शुक्रवार को ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। उसकी सीटी स्कैन की रिपोर्ट मिल गई। उसे दवा की पहली डोज दी जा चुकी है। महिला की कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


डॉ. आशीष गौतम का कहना है कि अभी तक मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के दो मामले आए हैं, दोनों ही बाहर के हैं। महिला भी मुजफ्फरनगर से आई थी। एसएन में भर्ती किसी कोरोना संक्रमित मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण नहीं मिले हैं। यह अच्छी बात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एसएन में नहीं हैं दवाएं
ब्लैक फंगस के मरीज के मामले प्रदेशभर में बढ़ने के साथ जिले में भी सामने आ रहे हैं। एसएन में एक मरीज का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को एक और मरीज ने भर्ती होने के लिए संपर्क किया। उसे एसजीपीजीआई, लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के मरीजों के उचित उपचार के लिए दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। 

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि देहात क्षेत्र के ब्लैक फंगस के मरीज को भर्ती कराने के संबंध में परिजनों ने उसने संपर्क किया। दवाओं के उपलब्ध न होने से बेहतर इलाज के लिए एसजीपीआई (संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट) मरीज को ले जाने की सलाह दी।

दवाओं की मांग शासन से की गई है
ब्लैक फंगस बीमारी के इलाज में सर्वाधिक प्रभावी अम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन है। इस समय यह बाजार में भी उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आईसोकोनाजोल टेबलेट असरदार है। ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए शासन स्तर से कम से कम 200-300 टेबलेट उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। मरीज को कम से कम 14 दिन दवा देनी होती है। उन्होंने बताया कि पोसोकोनाजोल सिरप भी ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी भी उपलब्धता नहीं है। एसएन मेडिकल कॉलेज में अभी वोरिकोनाजोल टेबलेट की उपलब्धता है। प्राचार्य के मुताबिक यह 15 से 20 फीसदी ही प्रभावी है। शुरुआती दौर में यह दवा दी जाती है। 

मेडिसिन विभाग में चार बेड अलग कराए गए
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के लक्षण वाली एक महिला मरीज का इलाज चल रहा है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए मेडिसिन विभाग में चार बेड अलग करा दिए गए हैं। 

स्टेरॉइड का ज्यादा सेवन नुकसानदेह
आगरा। प्राचार्य ने डॉ. संजय काला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों को जरूरत से अधिक स्टेरॉइड दिया जा रहा है। यह खतरनाक है। विशेषज्ञ शिक्षकों की सलाह पर ही स्टेरॉइड का सेवन किया जाना चाहिए।   
 

ये भी पढ़ें- मथुरा में कोरोना का प्रकोप: संक्रमण से पांच की मौत, 474 नए पॉजिटिव केस, जानिए कहां मिले नए मरीज
ये भी पढ़ें- अस्पताल के मनमाने बिल की करें शिकायत: 24 घंटे में समाधान, आईएमए का हेल्पलाइन नंबर जारी, शिकायत प्रकोष्ठ बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed