फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One died and while condition of two said to be critical in cars collision in Agra

Agra: थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत और दो की हालत नाजुक; गाड़ियों के उड़े परखच्चे

Wed, 15 Nov 2023 01:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 01:47 PM IST
सार

आगरा में थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
One died and while condition of two said to be critical in cars collision in Agra
Agra: थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में थार और ब्रेजा कार में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसा ताजगंज थाना क्षेत्र के शमशाबाद रोड स्थित गुतला मोड़ पर बीती देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। यहां मध्य प्रदेश के भोपाल से आ रही थार और आगरा के राजाखेड़ा जा रही ब्रेजा कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। थार चालक मुस्ताफ की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  Mathura: बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत, दोनों बाइक पर घूमने निकले थे; घर में मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ब्रेजा कार सवार लोग सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन को सूचना दी गई है। मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed