{"_id":"65547591faee58781d0f0bb7","slug":"bike-riding-brothers-died-after-hitting-an-electric-pole-in-mathura-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत, दोनों बाइक पर घूमने निकले थे; घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत, दोनों बाइक पर घूमने निकले थे; घर में मची चीख पुकार
Wed, 15 Nov 2023 01:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:09 PM IST
सार
मथुरा में बिजली के पोल से टकराकर सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर घूमने निकले थे। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
Mathura News: बबलू और बंटी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती शाम बिजली के पोल से टकराने के बाद सगे भाइयों की मौत हो गई। वह बाइक पर घूम रहे थे। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। मौजूद लोग परेशान को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सनसिटी अनंत में मंगलवार शाम की है। यहां बाइक से घूम रहे जैंत निवासी सगे भाई बबलू (30) और बंटी (27) बिजली के खंभे से टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: भोपाल एसटीएफ ने आगरा से उठाए होटल में ठहरे दंपती, हत्या के प्रयास के मामले में फरार था युवक
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को तब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि दोनों भाई कार मैकेनिक का काम करते थे। बबलू को तीन लड़के हैं। वहीं बंटी को एक लड़का है।