{"_id":"5a4a47ee4f1c1bc5758bc502","slug":"one-died-after-firing-in-aliganj-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृह प्रवेश का चल रहा था जश्न, एक गोली ने कर दिया मातम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह प्रवेश का चल रहा था जश्न, एक गोली ने कर दिया मातम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 01 Jan 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के अलीगंज में गृह प्रवेश और नई साल के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया।
घायल को गंभीर हालत में मैनपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता ने मैनपुरी थाने में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल रिश्ते में जीजा-साले हैं।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव दहेलिया पूठ निवासी दीपक पुत्र रामचंद्र के घर रविवार को गृह प्रवेश और नए साल के उपलक्ष्य में दावत का आयोजन किया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान एक गोली संदीप पुत्र शिवशंकर निवासी भावंत चौराहा मैनपुरी और उसके साले अजय पुत्र रामनाथ निवासी कटरा थाना किशनी मैनपुरी को ली। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल, मैनपुरी ले जाया गया, जहां संदीप की मौत हो गई।

खुशी का माहौल हुआ गमगीन
घटना की जानकारी पर संदीप के परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। मामले में संदीप के पिता शिवशंकर ने मैनपुरी पुलिस को घायल अजय सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। पिता ने अजय पर घर से ले जाने के बाद हत्या करने की शक जाहिर की है।
गृह प्रवेश कार्यक्रम में दावत खाने के बाद लोग एक-दूसरे से मिल रहे थे। तभी हर्ष फायरिंग में दो लोगों के गोली लगने की घटना के बाद खुशी का माहौल थम गया। पल मात्र में खुशी का माहौल गमगीन हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकांश लोग रात को ही अपने-अपने घर निकल गए।