फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   One arrested with 200 liters of liquor from Haryana in Firozabad 

Firozabad: हरियाणा की 200 लीटर शराब सहित एक गिरफ्तार, मैनपुरी में खपाने की थी तैयारी

Fri, 08 Jul 2022 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 05:18 PM IST
सार

फिरोजाबाद की रामगढ़ा थाना पुलिस को बड़ा  सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हरियाणा से मैनपुरी जा रही 200 लीटर शराब बरामद की है। आरोपी के कब्जे से एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है।
 

विज्ञापन
One arrested with 200 liters of liquor from Haryana in Firozabad 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने हरियाणा से मैनपुरी ले जाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी लग्जरी कार से शराब की सप्लाई करता था। फिरोजाबाद पुलिस ने कार समेत आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने दो सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने जेल भेज दिया।  
विज्ञापन


रामगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ममता डिग्री कॉलेज के सामने हाईवे से एक युवक को कार सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक के कब्जे से पुलिस ने हरियाणा की दो सौ लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस थाने ले आई। यहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम प्रमोद बघेल निवासी झिंगुरपुरा थाना कोतवाली मथुरा बताया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक हरियाणा की शराब की बिक्री मैनपुरी में करता था। जिसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। आरोपी कार में शराब की पेटियां रखकर ले जा रहा था। अपने आप को घिरता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed