{"_id":"6ab3b176e3b20aec05085951","slug":"one-accused-arrested-in-connection-with-theft-of-an-american-tourist-bag-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी पर्यटक का बैग चोरी: पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी, 500 डाॅलर बरामद; बच्चा गैंग ने बनाया था निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी पर्यटक का बैग चोरी: पुलिस ने गिरफ्तार किया एक आरोपी, 500 डाॅलर बरामद; बच्चा गैंग ने बनाया था निशाना
Wed, 23 Sep 2026 04:31 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 04:31 PM IST
सार
आगरा में अमेरिकी पर्यटक से चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चा चोर गिरोह के जरिए पर्यटकों निशाना बनाता था। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना पर्यटन पुलिस ने अमेरिकी पर्यटक दंपती का बैग चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक बाल अपचारी भी हिरासत में लिया गया।
पति-पत्नी अपने दोस्त के साथ ताजमहल देखने आए थे। फतेहाबाद रोड पर एक फार्मेसी से दवा लेने पहुंचे थे। रास्ते में बच्चों ने घेर लिया था। भीख मांगने के बहाने बैग से छोटा पर्स चोरी कर ले गए थे। उसमें 2750 डॉलर और दो हजार रुपये के साथ पासपोर्ट भी रखा हुआ था। घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि आरोपी ताहिर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसके तीन साथियों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपी बच्चों के माध्यम से पर्यटकों को निशाना बनाकर चोरी करते थे। आरोपी से 500 डाॅलर भी भी बरामद किए गए हैं।