फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man murdered for two and a half biswa land In Agra Police arrested one accused

Agra News: ढाई बिस्वा जमीन के लिए वृद्ध की हत्या, हंगामे के बाद एक आरोपी गिरफ्तार; दो वाहन बरामद

Thu, 05 Sep 2024 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

ताजनगरी में ढाई बिस्वा जमीन के लिए वृद्ध की हत्या कर दी। घरवालों के हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो वाहन बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
old man murdered for two and a half biswa land In Agra Police arrested one accused
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ढाई बिस्वा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए बलवे में वृद्ध की मौत के बाद 21 घंटे तक हंगामा हुआ था। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। थाना प्रभारी निरीक्षक को थाने से हटाने पर ग्रामीण शांत हुए थे। मामले में डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीम गठित की हैं। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव बाबा की तिवरिया की है। गांव स्थित ढाई बिस्वा जमीन को लेकर तुस्सीपुरा खंडेर गांव निवासी हरेंद्र और रसूलपुर गांव निवासी मुकेश के बीच विवाद चल रहा है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान मुकेश पक्ष के रसूलपुर निवासी नत्थीलाल घायल हुए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में ग्रामीणों के हंगामे के बाद पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी भोलाराम को अरनोटा पुल के पास से पकड़ लिया। वह हुसैदपुरा, थाना महुआ, मुरैना का रहने वाला है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी हरेंद्र और अन्य के घरों पर दबिश दी। मगर, आरोपी घरों से फरार हो गए। उनके घरों से एक बोलेरो और ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed