फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Old man murdered by hacking with an ax at nightdead body found on cot in morning agra crime news

Agra Crime: रात में कुल्हाड़ी से काटकर वृद्ध की हत्या, सुबह चारपाई पर मिला शव; घर में मचा कोहराम

Mon, 04 Sep 2023 08:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 08:34 AM IST
सार

वृद्ध की हत्या की खबर फैलती ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना बासौनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिवार के लोगों से पूछताछ भी की।

Old man murdered by hacking with an ax at nightdead body found on cot in morning agra crime news
मौके पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना बासौनी क्षेत्र के गांव उमरेठा में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति की रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से गांव क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

रामशरन सिंह (60) वर्ष निवासी गांव उमरेठा थाना बासौनी रोजाना की भांति रविवार की देरशाम अपने घर के बाहर दरवाजे पर बंधे पशुओं के पास चारपाई पर सो रहे थे। देर रात के अंधेरे में गांव के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सोमवार को सुबह तड़के परिजन जागे देखा तो वृद्ध व्यक्ति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े थे। अचानक हुई हत्या की घटना को लेकर परिजनों गांव क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया।



वहीं पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना को लेकर मामले में साक्ष्य जुटाने के साथ जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक अधेड़ व्यक्ति के दो पुत्र अंशुल और अल्पेश एवं दो पुत्री प्रेमलता, स्नेहलता है। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पुत्रों की अभी शादी नहीं हुई है। बड़ा पुत्र अंशुल पालनपुर गुजरात में नौकरी करता है। वही छोटा पुत्र अल्पेश घर पर रहकर अपने पिता रामशरन के साथ पशुपालन एवं खेती-बाड़ी का कार्य संभलता है। मृतक के पुत्र अल्पेश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही लोगों रामकुमार,सैलू पुत्रगण बहादुर सिंह, आशु पुत्र रामकुमार, सौरभ, रवि पुत्रगण महावीर सिंह पांच लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन



आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दबिश जारी है सभी आरोपी फरार बताए गए हैं। वही पुत्र अल्पेश के मुताबिक पूर्व में हुए झगड़े के मामले में आरोपियों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था जो बिचाराधीन है। जिसे लेकर उसके पिता रामशरण कि उक्त लोगों द्वारा हत्या की गई है।

इसी संदर्भ में थाना प्रभारी बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर। पुत्र की तहरीर पर पांच नामजद लोगों हत्या का मुकदमा दर्जकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश जारी है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed