फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   old man dies after crushed by truck in mainpuri

मैनपुरी: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम

Sat, 07 May 2022 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 May 2022 05:01 PM IST
सार

मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर शनिवार दोपहर को डीसीएम ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। बुजुर्ग डीसीएम में फंसकर काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए। 

विज्ञापन
old man dies after crushed by truck in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हरचंदपुर के पास शनिवार को डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। मामला दर्ज करने के साथ ही टक्कर मारने वाली डीसीएम को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


बिछवां क्षेत्र के गांव कुबेरपुर निवासी 70 वर्षीय किसान रामसेवक श्रीवास्तव सुबह किसी काम से गांव हरनागरपुर गए थे। दोपहर के समय वह साइकिल से वापस गांव लौट रहे थे। तभी गांव हरचंदपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हुए। इस बीच चालक डीसीएम को लेकर मौके से भाग गया। 

विज्ञापन

मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर लगाया जाम

चालक के भागने के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विदेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों को समझाने के बाद करीब आधा घंटा से लगा जाम खुलवाया। मृतक के नाती राजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही डीसीएम को भी पकड़ लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम के बीच में फंस गया था वृद्ध

मैनपुरी-भोगांव मार्ग पर हुए हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीसीएम की टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग साइकिल सहित बीच में फंस गया था। चालक ने गाड़ी को नहीं रोका। जिससे बुजुर्ग काफी दूर तक घिसटता चला गया। चालक अगर गाड़ी को रोक देता तो शायद बुजुर्ग की जान भी बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed