{"_id":"57dfbb7feb6725066839e7bba7c2a031","slug":"old-man-died-in-baipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईंपुर में वृद्ध की मौत हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईंपुर में वृद्ध की मौत हत्या की आशंका
अागरा ब्यूूराे
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा के गांव बाईंपुर में मंगलवार सुबह 70 वर्षीय रामभरोसी शर्मा की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जाहिर की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामभरोसी दूध का व्यवसाय करते थे। उन्होंने घर मेें ही पशुओं का बाड़ा बना रखा है। परिवारीजनों ने बताया कि वह सोमवार रात को कमरे में सोये थे। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे बड़ी बेटी गीता उन्हें जगाने पहुंची तो वह चारपाई पर मृत मिले। जानकारी पर गांव में ही दूसरे मकान में रहने वाला मृतक का बेटा राजकुमार भी पहुंच गया। उसने पिता की गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस पर एसओ सिकंदरा फोर्स के साथ पहुंचे। एसओ ने बताया कि मृतक का बड़ा बेटा राजकुमार दूसरे मकान में रहता है, जबकि पत्नी द्रोपदी, छोटा बेटा नीरज, बेटी गीता और राजकुमारी उनके मकान में साथ रहते हैं। दोनों बेटियां शादी के कुछ समय बाद ही मायके आ गईं थीं। उनके बच्चे भी यहीं रहते हैं। हत्या की बात गलत है। मृतक का कई दिन से इलाज चल रहा था। हो सकता है बीमारी की वजह से मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।