फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Office bearers of Krida Bharati visited homes to gauge the pulse of sports.

Agra News: खेलों की नब्ज टटोलने घर-घर पहुंचे क्रीड़ा भारती के पदाधिकारी

Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of Krida Bharati visited homes to gauge the pulse of sports.
घर पहुंचे क्रीड़ा भारती के पदा​धिकारी 
आगरा। क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने रविवार को मैदान और खिलाड़ियों के घरों तक पहुंचकर खेलों की असली तस्वीर जानने का प्रयास किया। शहर में आयोजित संगठन के कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों ने खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संरक्षकों के साथ सीधा संवाद किया। खेल सुविधाओं, उभरती प्रतिभाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन

दिल्ली से आए डॉ. अनुज चौधरी, मेरठ के राजन भारद्वाज और आगरा के सहतोष गौतम ने शहर के विभिन्न खेल व्यक्तित्वों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से उनकी उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। यह भरोसा भी दिलाया कि जमीनी स्तर से मिलने वाले सुझाव संगठन की आगामी गतिविधियों और योजनाओं का आधार बनेंगे। पदाधिकारियों ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर संवाद और सहयोग की संस्कृति विकसित करने की जरूरत है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के अनुभवों से ही ऐसी योजनाएं तैयार की जा सकती हैं, जो वास्तव में खेलों को नई दिशा देंगी। मुलाकात के दौरान खेल हस्तियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और स्थानीय स्तर पर खेल की संरचना, नियमित प्रतियोगिताओं व प्रतिभाओं को अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का कहना था कि राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का स्वयं उनके बीच पहुंचना न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि खेलों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed