फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Offensive Video on Facebook Status of Ninth Student Crime News Agra

नौवीं के छात्र के फेसबुक स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो, नौकरी के नाम युवक के साथ हुआ ऐसा

Tue, 12 Nov 2019 12:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 12 Nov 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
Offensive Video on Facebook Status of Ninth Student Crime News Agra
फेसबुक - फोटो : pexels.com
नौवीं के छात्र ने फेसबुक आईडी के स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिया। इसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया। उससे कई घंटे पूछताछ की। मगर, वह वीडियो डालने का कोई कारण नहीं बता सका। 
विज्ञापन


एक समुदाय विशेष का नौवीं के छात्र की उम्र तकरीबन 14 साल है। वह ताजगंज के एक मोहल्ले में रहता है। उसने फेसबुक आईडी के स्टेटस पर रविवार को एक वीडियो अपलोड किया था। यह वीडियो एक धार्मिक आयोजन को लेकर था। इसके बारे में किसी ने पुलिस को बता दिया। पुलिस ने छात्र को पकड़ लिया।
विज्ञापन


उसके स्टेटस से वीडियो हटा दिया गया है। यह वीडियो किसी दूसरे राज्य का बताया गया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। छात्र पुलिस की पूछताछ मेें यह नहीं बता सका है कि इस वीडियो को अपलोड करने के पीछे उसका क्या मकसद था। थाना प्रभारी निरीक्षक ताजगंज ने बताया कि वीडियो डालने वाले किशोर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक युवक को 35 हजार का चूना लगा दिया। मोबाइल पर लिंक भेजकर 10 रुपये जमा कराए और उसके क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये की शापिंग कर ली।

पीड़ित ने थाना लोहामंडी में शिकायत की है। छपैटी, लोहामंडी निवासी अनुराग कुमार सिंह ने सात नवंबर को एक वेबसाइट पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। शाम को उसके पास एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि आपका सिलेक्शन हो जाएगा। इसके लिए दस रुपये जमा करके रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद एक लिंक मोबाइल पर भेज दिया।

इस पर क्लिक कर अनुराग ने क्रेेडिट कार्ड से दस रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 35 हजार रुपये की ऑनलाइन शापिंग कर ली गई। उसने लोहामंडी थाने में शिकायत की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed