फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   offensive status was posted after Chief Minister yogi program in agra

UP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद लगाया आपत्तिजनक स्टेटस, हो गई मुसीबत; पुलिस ने हिरासत में लिए छात्र

Wed, 08 Apr 2026 10:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Apr 2026 10:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद एक छात्र की सोशल मीडिया से आपत्तिजनक स्टेटस पोस्ट किया गया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
offensive status was posted after Chief Minister yogi program in agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के रहनकलां में 6466 करोड़ रुपये से अधिक की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की गई। इसमें एक युवक का फोटो भी लगाया गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। युवक की पहचान कर उसके घर पहुंच गई। पता चला कि युवक के तयेरे भाई ने फोटो लगाकर टिप्पणी की थी। दोनों छात्र है। पुलिस ने अपनी ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया। चचेरा भाई भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन


एडीसीपी आदित्य सिंह, आरोपी युवक कुबेरपुर के नगला हरिकेशी निवासी अवधेश यादव है। अवधेश बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र है। उसका चचेरा भाई लोकेश 12वीं में है। अवधेश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर मंगलवार को एक स्टेटस लगाया। इसमें फोटो लोकेश का था। स्टेटस पर जो लिखा गया था, वह आपत्तिजनक था। यह कुछ ही देर में वायरल होने लगा। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। पुलिस ने आईडी की पहचान की। तब तक स्टेटस को हटा दिया गया। 
विज्ञापन


मगर पुलिस को स्कीन शाॅट मिल गए। लोकेश घर में मिल गया। उससे आईडी की पहचान कराने के बाद अवधेश को पकड़ लिया। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोकेश को स्टेटस की जानकारी नहीं थी। उसस पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed