{"_id":"61e03102ac8eea6e230d6feb","slug":"number-of-goons-tripled-in-last-five-years-in-kasganj-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: कासगंज जिले में पिछले पांच वर्षों के दौरान तीन गुनी हो गई गुंडों की संख्या, ये हैं आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: कासगंज जिले में पिछले पांच वर्षों के दौरान तीन गुनी हो गई गुंडों की संख्या, ये हैं आंकड़े
Thu, 13 Jan 2022 07:32 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 13 Jan 2022 07:32 PM IST
सार
कासगंज जिले में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस ने अपराध और अपराधियों को लेकर सूची तैयार की है, जिसमें चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में बीते पांच वर्षों में गुंडों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। जिले में विधानसभा चुनाव 2022 को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस ने अपराध और अपराधियों को लेकर सूची तैयार की है, जिसमें यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। गैंग बनाकर अपराध करने वाले गैंगस्टर की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है।
विज्ञापन
ये हैं आंकड़े
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां गुंडा एक्ट में 150 आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई थी, वहां वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व गुंडा एक्ट में 502 आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां 19 गुंडा एक्ट आरोपियों को जिलाबदर किया गया था, वहां वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व 205 गुंडा एक्ट आरोपियों को जिलाबदर किया गया है।
विज्ञापन
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां 60 पेशेवर आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी, वहां वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व 72 पेशेवर आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है।
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां धारा 107/116 में 25145 लोगों को पाबंद करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी, वहां वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व धारा 107/116 में 27000 लोगों को पाबंद करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की है।
- वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव से पूर्व जहां धारा 107/116 में 25145 लोगों को पाबंद करने के लिए रिपोर्ट तैयार की गई थी, वहां वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पूर्व धारा 107/116 में 27000 लोगों को पाबंद करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट तैयार की है।