फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NRI meets Police Commissioner in connection with theft of 1200 dollar

UP: एयरपोर्ट पर मुलाकात...फिर 1200 डाॅलर की चोरी, एनआरआई का ऐसा दर्द; इंसाफ के लिए 2 लाख खर्च कर कनाडा से आए

Sun, 23 Mar 2025 12:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

आगरा में एक कारोबारी के घर ठहरने के दाैरान एनआरआई के 1200 डाॅलर चोरी हो गए। इस घटना से एनआरआई को इस कदर चोट पहुंची कि वह फ्लाइट में दो लाख रुपये खर्च कर फिर आगरा पहुंचे। इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।

 

विज्ञापन
NRI meets Police Commissioner in connection with theft of 1200 dollar
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकहरी काया। कांपते हाथ-पैर। बात-बात पर आती खांसी और उखड़ती सांसें। बदन पर एक हाफ टी-शर्ट। कमर से सरकता ढीला पैंट। जिसकी एक जेब में पासपोर्ट, तो दूसरी में लिफाफे में रखी 100-100 के डॉलर नोट की गड्डी। यह हुलिया है 85 वर्षीय लिंगराज बाहिनीपति की। जो भारतीय मूल निवासी और कनाडा के नागरिक हैं। 
विज्ञापन


पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ रहे लिंगराज ने बताया कि वह शहीद नगर निवासी हाजी सलमान के बुलाने पर 23 नवंबर 2024 को कनाडा से भारत आए थे। सलमान से उनकी मुलाकात 15 दिसंबर 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट हुई थी। फिर व्हाट्सएप कॉल से बातचीत शुरू हो गई। उसने बताया था कि उसके आगरा व दिल्ली में होटल हैं। 
विज्ञापन


लिंगराज ने बताया कि उनके आमंत्रण पर 23 नवंबर 2024 को वह आगरा आए। 10 दिसंबर तक उसने शहीद नगर स्थित अपने घर में रखा। जहां उन्होंने अपना बैग सलमान की पत्नी को हिफाजत से रखने के लिए दे दिया। 10 दिसंबर को वह चले गए। जब फ्लाइट में बैठ गए तो उन्होंने बैग देखा। जिसमें 100-100 डॉलर नोट की गड्डी से 12 नोट गायब थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उनके 1200 डॉलर उस घर में किसी ने चुरा लिए। चोर को पकड़वाने और इंसाफ की खातिर वह 2 लाख रुपया फ्लाइट का किराया खर्च कर वापस आगरा लौटे। बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर जे रविदर गौड से मिले। बुजुर्ग एनआरआई ने पुलिस कमिश्नर को पूरा वाकया बताया। कहा जिसके लिए मैं 3.50 लाख रुपये के उपहार लेकर आया। उस घर में मेरे साथ धोखा हुआ। मेरे 1200 डॉलर चुरा लिए। मुझे इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed