{"_id":"5914263e4f1c1b231f852e00","slug":"now-student-of-up-board-will-learn-the-method-of-getting-an-adhaar-and-pan-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः प्रोजेक्ट कार्य में पैन और आधार कार्ड शामिल, छात्र सीखेंगे बनवाने के तरीके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः प्रोजेक्ट कार्य में पैन और आधार कार्ड शामिल, छात्र सीखेंगे बनवाने के तरीके
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 May 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
pan card
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया को मजबूती देने के लिए यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में कुछ नए विषयों को शामिल किया गया है। कक्षा दस के विद्यार्थी जीएसटी, वैट, सर्विस टैक्स के बारे में पढ़ेंगे। प्रोजेक्ट वर्क में पैन और आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को भी पाठ्यक्रम में जगह दी गई है।
हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय में अर्थशास्त्र के खंड में आयकर दाखिल करने संबंधी फार्मों, प्रक्रिया की जानकारी, किन-किन प्रकार की आयों पर आयकर में छूट है, की जानकारी मिलेगी। वहीं प्रोजेक्ट कार्य में स्थाई खाता संख्या (पैन) और आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करना, व्यक्तिगत आयकर किस प्रपत्र पर और कैसे भरा जाता है, की जानकारी प्राप्त करने को रखा गया है।
विद्यार्थी को किसी राष्ट्रीयकृत या फिर प्राइवेट बैंक की शाखा में जाकर बचत खाते में लगने वाले साधारण ब्याज के आगणन की जानकारी प्राप्त करने, बचत खाता पासबुक कराने का प्रोजेक्ट कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. प्रदीप कुमार वैश्वीकरण के अनुरूप यूपी बोर्ड टीन एजर्स को तैयार करने का प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से हाईस्कूल के पाठ्यक्रम में आयकर भरने, जीएसटी और आधार कार्ड के संबंधी जानकारियां शामिल की गई हैं। यह विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार साबित होंगी।