{"_id":"5f2838628ebc3e297570bb09","slug":"notice-to-companies-supplying-narcotic-drugs-to-agra-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आगरा गैंग' को नशे की दवा सप्लाई करने वाली कंपनियों को नोटिस, बिक्री का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आगरा गैंग' को नशे की दवा सप्लाई करने वाली कंपनियों को नोटिस, बिक्री का ब्योरा मांगा
Tue, 04 Aug 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:11 AM IST
सार
दिल्ली की दो कंपनियां दवा माफिया विक्की अरोड़ा और जय हनुमान फार्मा को करती थी दवाओं की सप्लाई
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग विभाग ने आगरा गैंग के सरगना दवा माफिया विक्की अरोड़ा और संजय प्लेस की जय हनुमान फार्मा को नशे की दवाएं सप्लाई करने वाली कंपनियों को नोटिस भेजा है। इन दोनों को दवाओं की बिक्री का ब्योरा तलब किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ड्रग विभाग आगे की जांच करेगा।
पंजाब पुलिस ने जितेंद्र अरोड़ा उर्फ विक्की के प्रोफेसर कॉलोनी के गोदाम में 25 जुलाई को छापा मारकर इसे सील कर दिया था। बीते दिनों पंजाब पुलिस फिर से आई और गोदाम को खुलवाया तो इसमें नशे की चार तरह की 1.20 लाख टैबलेट मिली। इनको जब्त कर लिया गया। इन दवाओं पर निर्माता कंपनी के तौर पर रिडले लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड नरेला, दिल्ली का पता दर्ज था।
नशे के कारोबार: पंजाब पुलिस ने 72 ड्रग तस्कर पकड़े, आगरा पुलिस ने एक भी नहीं
विज्ञापन
इसके अलावा नशे के काले कारोबार से जुड़ी एक और फर्म जय हनुमान फार्मा, संजय प्लेस का नाम सामने आया था। इसके गोदाम पर छापा मारा गया तो यह बंद मिला। गोदाम मालिक राजपुर चुंगी निवासी मयंक जैन था, उसने पीपलमंडी निवासी लाखन सिंह को यह गोदाम दवा के कारोबार के लिए किराए पर दिया था।

टीम को पीपलमंडी में लाखन सिंह नाम का उस पते पर कोई व्यक्ति नहीं मिला, यहां तक कि पता तक गलत था। ड्रग विभाग ने जांच में पाया कि इस फर्म को न्यूटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नरेला, दिल्ली नारकोटिक्स की दवाएं सप्लाई करती थी। इस जानकारी के बाद ड्रग विभाग ने इनको नोटिस भेजकर कब से दवाएं भेज रहे हैं, कितनी दवाएं भेजी आदि पूरी जानकारी तलब की है।
ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों कंपनियों से विक्की अरोड़ा और जय हनुमान फार्मा को भेजी गई दवाओं की जानकारी मांगी है। कंपनी से जय हनुमान फार्मा से जुड़े अन्य रिकॉर्ड भी तलब किए हैं। बाकी के गोदाम मालिक की भी जांच चल रही है।
गैंग के सात सदस्यों की तलाश में फिर आ सकती है पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस जल्द ही दवा माफिया भाइयों जितेंद्र उर्फ विक्की और कपिल अरोड़ा को साथ लेकर आगरा में छापा मार सकती है। पुलिस को अभी सात लोगों की तलाश है, जिसमें से तीन चार आगरा और तीन मथुरा के बताए गए हैं।

बीते दिनों आई पंजाब पुलिस ने आगरा गैंग के तीन सदस्यों के गोदाम पर छापा मारा था, यह बंद मिले थे। इनके कर्मयोगी कमला नगर और शीतला गली स्थित घर पर भी दबिश दी गई थी, लेकिन यह फरार हो गए थे। पंजाब पुलिस अपनी मौजूदगी में ही विक्की अरोड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अवैध गोदाम को खुलवाएगी। यहां करीब 15 करोड़ की दवाएं मिलीं थीं, जिसे सील कर दिया गया था।