फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Punjab Police caught 72 drug smugglers but Agra Police did not have any arrest

नशे के कारोबार: पंजाब पुलिस ने 72 ड्रग तस्कर पकड़े, आगरा पुलिस ने एक भी नहीं

Sun, 02 Aug 2020 01:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 01:09 PM IST
सार

  • बीते साल निबोहरा में नकली मीकासिन इंजेक्शन और सिकंदरा में पकड़ी थीं करोड़ों रुपये की दवाएं, सरगना नहीं आया हाथ 

विज्ञापन
Punjab Police caught 72 drug smugglers but Agra Police did not have any arrest
गिरफ्तार किए गए दवा कारोबारी जितेंद्र उर्फ विक्की अरोड़ा और कपिल अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस ने नशे के कारोबार करने वाले 72 लोगों को पकड़ा है। इसमें आगरा से 11 और मथुरा से तीन लोग हैं। यहां की पुलिस और ड्रग विभाग एक भी दवा माफिया को नहीं पकड़ पाया। यहां तक कि निबोहरा में नकली मीकासिन इंजेक्शन और सिकंदरा में करोड़ों की दवा मिलने पर भी मुख्य सरगना नहीं पकड़े जा सके हैं।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने आगरा में दवा माफिया के दो गोदाम पकड़े और तीन दवा माफिया के गोदाम पर छापे मारे, यह बंद मिले हैं। इधर ड्रग विभाग दवा माफिया अरोड़ा बंधु की एक ही फर्म तलाश पाया। तीन फरार दवा माफिया की फर्म की भी जांच नहीं शुरू की है। नकली इंजेक्शन और अवैध गोदाम के पुराने मामलों की जांच भी ठंडी पड़ी है। पुलिस भी मुख्य सरगना तक नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन



दरअसल, पंजाब पुलिस ने आगरा गैंग पकड़ा, जो 11 राज्यों में नशे की दवाओं की सप्लाई करता था। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि एक फर्म का गोदाम बंद मिला, उसके प्रमाणपत्रों की जांच कर रहे हैं, मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। सीओ फतेहाबाद विकास जायसवाल का कहना है कि निबोहरा थाने में नकली मीकासिन इंजेक्शन मामले में चार्जशीट लगाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग विभाग-पुलिस की मिलीभगत

आगरा जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशू शर्मा का कहना है कि नशे और नकली दवाओं का धंधा कई सालों से यहां चल रहा है। पुलिस और ड्रग विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत है। कुछ एजेंट पकड़ने के बाद असली माफिया नहीं पकड़े जाते। इससे सभी दवा व्यापारी बदनाम हो रहे हैं।

नकली इंजेक्शन-अवैध गोदाम की जांच भी ठंडी

बीते साल ड्रग विभाग और फतेहाबाद की निबोहरा थाना पुलिस ने वैगन-आर कार में आठ हजार मीकासिन लेकर जाते हुए दंपती समेत पांच लोगों को पकड़ा था। इनकी पूछताछ में कर्मयोगी कमला नगर में मुख्य सरगना का नाम बताया, पुलिस आज तक इसे नहीं पकड़ पाई है। सिकंदरा में अवैध तरीके से दवा लेकर जा रहे दो लोगों को पकड़ा, पूछताछ में सिकंदरा में दो गोदाम मिले। यह दो सगे भाइयों के थे, इस मामले की जांच भी ठंडी पड़ी है। 

पंजाब पुलिस की पकड़ में ऐसे आया आगरा गैंग के सदस्य

पंजाब में मई में बरनाला में 27.62 लाख नशे की दवाएं, कैप्सूल जब्त किए।
- पश्चिमी बंगाल से हरीश भाटिया पकड़ा, उसने आगरा गैंग का खुलासा हुआ।
- जुलाई के पहले सप्ताह पांच लोगों को पंजाब पुलिस पकड़कर ले गई।
- जितेंद्र अरोड़ा और कपिल अरोड़ा को पकड़ा, तीन को मथुरा से उठाया।
- अरोड़ा बंधु के दो गोदाम पर छापा, 15 करोड़ से अधिक की दवाएं सीज।
- नशे की 1.20 लाख दवाएं मिली, पंजाब पुलिस लेकर गई, एक गोदाम अवैध मिला।
- जय हनुमान फार्मा के नाम से करोड़ों की दवाओं की सप्लाई, गोदाम बंद मिला।
- दवा माफिया अरोड़ा बंधु की एक ही फर्म का ड्रग विभाग पता लगा पाया।

'अभी डेढ़ महीने पहले आया हूं'

सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने कहा कि अभी डेढ़ महीने पहले ही मेरी तैनाती यहां हुई है। अप्रैल में मथुरा में 22 लाख की नशे की दवाएं सीज की हैं। आगरा में भी गैंग के सदस्यों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed