{"_id":"5f342c118ebc3e0744094a65","slug":"notice-mainpuri-news-agr45456870","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद सक्रिय हुए वन संरक्षण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद सक्रिय हुए वन संरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कारण बताओ नोटिस के बाद वन संरक्षण अधिकारी हरकत में आए। मौके पर पहुंचकर पीड़ित की समस्या का समाधान करा दिया। वन संरक्षण अधिकारी ने प्रगति आख्या विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेज दी है।
गोला बाजार निवासी धनपाल ने विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की थी कि उसके मकान के पास वन विभाग के लगे एक पेड़ की वजह से उसके मकान का नुकसान हो रहा है। मकान में दरारें पड़ने लगी हैं। दरारों की वजह से मकान कभी भी गिर सकता है। वन विभाग में शिकायत करने पर विभाग के संबंधित अधिकारी कार्रवाई तो दूर सुनवाई तक नहीं कर रहे हैं।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने वन संरक्षण अधिकारी को नोटिस भेजकर प्रगति आख्या मांगी। वन संरक्षण अधिकारी द्वारा जवाब नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में आख्या देने को कहा। बुधवार को वन संरक्षण अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पेड़ कटवाने के बाद प्रगति आख्या विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेज दी है।