फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   not enough effort to stop pollution

जनाब! कागजी कोशिशों से कम नहीं होगा प्रदूषण

Sun, 30 Aug 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 30 Aug 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
not enough effort to stop pollution
ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए तमाम कवायदें की जा रही हैं, लेकिन बुनियादी व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ कागजी कार्यवाही हो रही है। शहर में डीजल वाहनों को प्रतिबंधित किया जा रहा है। 15 वर्ष पुराने वाहनों के दोबारा पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। सीएनजी चालित वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है, लेकिन सीएनजी पंपों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। जिले में कुल 12540 सीएनजी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें ईंधन उपलब्ध कराने के लिए महज पांच सीएनजी पंप है। ऐसे में वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए चालकों को लाइन लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

आगरा में लगभग 8000 सीएनजी आटो, 750 बस, 1200 टैक्सी और तकरीबन 2500 निजी सीएनजी वाहन हैं। इन वाहनों के सापेक्ष शहर में सिकंदरा, टीपी नगर, कोठी मीनाबाजार, खेरिया मोड़ और ताजनगरी में कुल पांच ही सीएनजी पंप हैं। वाहनों में सीएनजी भरवाने लिए लोगों को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ता है। यही नहीं पंपों को सीएनजी आपूर्ति में भी दिक्कतें होती हैं। बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहा है तो सीएनजी पंपों की संख्या क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है। मांग के अनुरूप सीएनजी उपलब्धता न होने की समस्या केवल आगरा की नहीं, बल्कि प्रदेश के कई शहर इससे जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक के मुताबिक यह समस्या लखनऊ कानपुर, बरेली और मुरादाबाद में भी है। परिवहन आयुक्त ने आगरा सहित इन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर सीएनजी पंपों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा : सीएनजी वाहनों की स्थिति
8000 आटो
750 बस
1200 टैक्सी         
2500 निजी वाहन
05 सीएनजी पंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed