फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no power supply on fourth and fifth floor of Sanskriti Bhavan of Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि: अंदर बिजली नहीं आई, गुरुजी ने सीढ़ियों पर ही कक्षा लगाई, चार दिन से बनी है समस्या

Thu, 15 Jun 2023 11:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 11:15 AM IST
सार

आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन में कक्षा के अंदर बिजली नहीं आई तो गुरुजी सीढ़ियों पर ही बच्चों को बैठाकर पढ़ाने लगे। यहां चार दिन से समस्या बनी है। 

विज्ञापन
no power supply on fourth and fifth floor of Sanskriti Bhavan of Dr. Bhimrao Ambedkar University in Agra
Agra: सीढ़ियों पर बैठाकर बच्चों को पढ़ाते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बाग फरजाना स्थित संस्कृति भवन के चौथे और पांचवें तल पर चार दिनों से बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। वायरिंग में तकनीकी समस्या है। अधिकारियों को जानकारी में देने की बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को इतिहास विभाग के विद्यार्थियों की कक्षा गुरुजी ने भवन के प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर ही लगाई।

विज्ञापन

भवन की बिजली आपूर्ति हो गई ठप

इतिहास विभाग की कक्षाओं में बिजली की आपूर्ति न होने से विद्यार्थी बेहाल थे। उनकी दशा देख विभागाध्यक्ष प्रो. बीडी शुक्ला विद्यार्थियों को नीचे ले आए और भवन के प्रवेश द्वार की सीढि़यों पर बैठाकर पढ़ाया। इससे पहले प्रो. शुक्ला ने अपने तल के कनेक्शन को ठीक करने की कोशिश की तो तो पूरे भवन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

मजबूरी में सीढ़ियों पर ही पढ़ाना पड़ा

इससे ललित कला और आईटीएचएम के स्टाफ और विद्यार्थियों को भी समस्या हुई। प्रो. बीडी शुक्ला ने बताया कि उनके यहां बिजली की समस्या करीब चार दिनों से है। गर्मी को देखते हुए मजबूरी में विद्यार्थियों को बाहर सीढ़ियों पर पढ़ाना पड़ा। वहां हवा लग रही थी।


यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

कार्यालयों में भी हुआ काम प्रभावित

बिजली जाने से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालयों में काम प्रभावित हुआ। स्टाफ के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 से 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे इंटरनेट आधारित काम प्रभावित हुए। गर्मी की वजह से स्टाफ बाहर निकल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed