{"_id":"6544b35c7685d74077093c51","slug":"no-possibility-of-getting-relief-from-heat-in-agra-at-present-maximum-temperature-crossed-thirty-three-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Weather News: फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, अधिकतम तापमान 33 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Weather News: फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, अधिकतम तापमान 33 पार
Fri, 03 Nov 2023 02:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:20 PM IST
सार
आगरा में लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 33 पार पहुंच गया है। हालांकि रात के मौसम में कुछ नमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
धूप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार रहने से लोगों को सर्दी का अहसास ही नहीं हो रहा है। रात के तापमान में गिरावट आने से थोड़ी राहत है लेकिन दिन में पड़ रही गर्मी और धूप ने लोगों को बेचैन कर रखा है।
विज्ञापन
आमतौर पर अक्तूबर अंत तक सर्दी की दस्तक महसूस होने लगती थी, लेकिन इस साल नवंबर महीने में भी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में भी शहर का औसत अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: त्योहारों पर टिकट के लिए मारामारी, क्लोन और स्पेशल ट्रेनों के बाद भी सीट मिलना मुश्किल; कोटे पर दलाल हावी
विज्ञापन
नवंबर माह के दो दिन बीत चुके हैं मगर दिन में गर्मी बरकरार है। अल सुबह शहर के हरियाली वाले क्षेत्र पालीवाल पार्क, दयालबाग, शास्त्रीपुरम आदि क्षेत्रों में सर्दी की दस्तक जरूर महसूस होती है पर वो भी दिन चढ़ने के साथ गुम हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः- Mathura: सीएमओ ऑफिस की बड़ी लापरवाही, नर्सिंग छात्रावास के पास सिलेंडर से गैस रिसाव; आधा दर्जन छात्राएं बेहोश
कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के मौसम विज्ञानी डॉ. संदीप सिंह बताते हैं कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हां धूप के तेवर थोड़े नर्म हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को शहर का अधिकमत तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।