फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no electricity in four village since four days

चार ग्रामों में चार दिनों से हैं अंधेरा, पेयजल को लोग हो रहे परेशान

Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
no electricity in four village since four days
कासगंज में सिढपुरा के गांव तैयबपुर में आंधी में गिरा ट्रांसफार्मर । - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। चार दिन पूर्व आई आंधी में ग्राम तैय्यबपुर में दो पोलों के मध्य रखा ट्रांसफार्मर गिर गया, जिसके बाद से ट्रांसफार्मर से संबंधित चार ग्राम तैय्यबपुर, ग्राम नौरी, डिलौरी एवं नगला केसरी में विद्युत की आपूर्ति बाधित है। चार दिन से ग्रामीण अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

चार दिनों से ग्रामों में बिजली न होने से ग्रामीण परेशान हैं। गर्मी के मौसम में बिजली न आने से पंखे, कूलर आदि नहीं चल पा रहे हैं। रात में दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। लोग गर्मी के कारण पूरी नींद नहीं ले पा रहे हैं। बिजली की आपूर्ति न होने से विद्युत मोटर, सबमर्सिबल आदि के न चलने से पेयजल का संकट भी गहराया हुआ है। ग्रामीणों को हैंडपंपों से दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइटों के न जलने से रात भर ग्रामों में अंधेरा रहता है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीण सुनील कुमार का कहना है कि गांव के बाहर रखा ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व आंधी में गिर गया था। जिसके बाद से अभी तक ट्रांसफार्मर को पोल पर नहीं रखवाया गया है। जिससे लोगों को चार दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही हैं। लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण रामसेवक, वीरेंद्र कमार, नरेश, पप्पू, रामचंद्र, रमेश, रामकुमार, राजेश, नरेंद्र, वीरसिंह, वीरपाल आदि ने शीघ्र समस्या का निस्तारण कर विद्युत की आपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed