फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No clue of missing student since four days

चार दिन से लापता छात्र का नहीं लगा सुराग, परिजनों को सता रहीं चिंताएं

Fri, 03 Sep 2021 07:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
No clue of missing student since four days
सहावर। चार दिन पूर्व लापता हुए छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। छात्र का पता न लगने से परिजनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। उन्हें तरह तरह की आशंकाएं सता रही हैं। परिजनों ने एसपी से शीघ्र छात्र की तलाश किए जाने की मांग की है। हाईस्कूल का छात्र यश गुप्ता (15) पुत्र राजू बाबू निवासी मोहल्ला मोरी अपने घर से 1 सितंबर को घर से कासगंज स्कूल के काम के लिए गया। वह सरस्वती विद्या मंदिर कासगंज में पढ़ रहा है। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की चितांए बढ़ गईं।
विज्ञापन

रात होने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल कर उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच आफ था। परिजनों ने उसकी सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। रिश्तेदारों एवं उसके मित्रों आदि स्थानों पर भी जानकारी की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। पिता राजू बाबू ने बताया कि छात्र लाल रंग की शर्ट, काली पेंट और पैरों में चप्पल पहने हैं। उसकी गुमशुदगी तहरीर देकर थाने में दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुत्र का सुगरा न मिलने से मन में तरह तरह की आशकांए हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लापता छात्र का सुराग लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed