{"_id":"66142bc1bd085832d0051fc8","slug":"no-action-taken-even-after-three-weeks-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-115614-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
Mon, 08 Apr 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
तीन सप्ताह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
भोगांव। विकासखंड बेवर के ग्राम महानंदपुर की ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन द्वारा गंदे पानी की निकासी का तीन सप्ताह व्यतीत हो जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए राजस्व परिषद एवं मंडल आयुक्त आगरा से शिकायत की है।
ग्राम प्रधान अनीता देवी ने शिकायत में कहा है कि उसने अपने गांव की बंजारा समाज की गलियों और कुछ अन्य गलियों में गंदे पानी के भराव की निकासी के लिए 20 दिन पहले एसडीएम और तहसीलदार को तत्काल पानी निकासी के लिए कार्रवाई करने की मांग की थी। तीन सप्ताह गुजर जाने के बावजूद एसडीएम के आदेश पर तहसील प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्राम प्रधान ने जलभराव से जानलेवा बीमारियों के गांव में फैल जाने की आशंका जताई है। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए गलियों से गंदे पानी का निकासी कराने की मांग की है। संवाद