{"_id":"671db7d470c80cf041087c63","slug":"no-action-against-the-bullies-police-is-adamant-on-making-a-compromise-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं...समझौता कराने पर अड़ी पुलिस, दो बार हुआ हमला; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं...समझौता कराने पर अड़ी पुलिस, दो बार हुआ हमला; जानें पूरा मामला
Sun, 27 Oct 2024 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 09:17 AM IST
सार
पुलिस ही पीड़ित परिवार पर हमलावरों से समझौता करने का दबाव डाल रही है। पीड़ित ने मामले में भाजपा विधायक से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला के नुनिहाई में युवक को दबंगों ने एक माह में दो बार हमला करके बेरहमी से पीटा। उसका बचाव कराने वाले दंपती को भी नहीं बख्शा। लेकिन पुलिस ने पीड़ित की तहरीर को दंपती के मुकदमे में शामिल तो कर लिया मगर उस पर समझौते का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने भाजपा विधायक से शिकायत की है।
ये भी पढ़ें - UP: आलीशान घर और अंदर हो रहा था ऐसा काम...देखकर शर्म से पानी-पानी हुई पुलिस, तीन महिलाएं कराईं मुक्त
यहां का है मामला
ट्रांस यमुना निवासी रोहित चौहान को दबंगों ने 19 सितंबर को बेरहमी से पीटा था। आरोप है कि हमलावर कार में उठाकर ले गए। उसके साथ मारपीट का सुशील राजपूत की पत्नी ने विरोध किया। हमलावरों ने सुशील और उसकी पत्नी की पिटाई की। सुशील पक्ष ने 21 सितंबर को मुकदमा लिखाया। दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद जब रोहित ने तहरीर दी तो पुलिस ने उसका मुकदमा नहीं लिखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Karhal By-Election: घर के दामाद अनुजेश के बारे में क्या है डिंपल की सोच, एक बयान में दिए 100 सवालों के जवाब
पुलिस ने दी धमकी
आरोपियों को जानकारी मिली तो उन्होंने रोहित को दोबारा पीटा। समझौते का दबाव बनाया। विवेचक ने मुकदमे में मामूली धाराओं में चार्जशीट एसीपी कार्यालय भेज दी। रोहित का आरोप है कि अब पुलिस दबंगों से समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमका रही है। शनिवार को उसके घर में दबिश देकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को व्यथा बताई। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष शाम को उनके कार्यालय आए थे। दोनों को हिदायत दी गई है। दबिश देने के आरोप निराधार है।