Railway News: इस महीने से शुरू हो रहीं दो स्पेशल ट्रेन, आगरा में होगा ठहराव, देखें शिड्यूल
गाड़ी संख्या 04039 अंबिकापुर-निजामुद्दीन 21 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। वहीं पाटलीपुत्र-उदयपुर 22 से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी।
विस्तार
आगरा को जुलाई में दो विशेष ट्रेनों का लाभ मिलेगा। निजामुद्दीन-अंबिकापुर स्पेशल ट्रेन 19 जुलाई से संचालित होगी। ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर है। वहीं उदयपुर पाटलिपुत्र हमसफर ट्रेन 20 जुलाई से चलेगी। इसका ठहराव अछनेरा में होगा।
ये रहेगा समय
गाडी संख्या 04044 निजामुदीन-अंबिकापुर प्रत्येक मंगलवार को और गाड़ी संख्या 04039 अंबिकापुर-निजामुद्दीन 21 जुलाई से प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। गाड़ी रात 11 बजे निजामुद्दीन से चलकर 1:50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, आंगसोद, सागर, दमोह, कटनी, न्यू कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बिजुरी, बैकुंठपुर रोड, सूरजपुर रोड होकर अंबिकापुर पहुंचेगी।
रात 10:40 बजे पहुचेगी अछनेरा
उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस 20 जुलाई से प्रत्येक बुधवार, पाटलीपुत्र-उदयपुर 22 से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। रात 10:40 बजे अछनेरा पहुंचेगी। यहां से मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, अनवरगंज, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होकर पाटलिपुत्र पहुंचेगी।