फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine Teams to Inspect Health Facilities in Agra Till October 17

आगरा: स्वास्थ्य सेवाओं की खुलेगी पोल, जांच के लिए उतरीं 9 टीमें; लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 09:44 AM IST
सार

जिला अस्पताल से लेकर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की जाएगी। इसके लिए नौ टीमें बनाई गई हैं, जो औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
 

विज्ञापन
Nine Teams to Inspect Health Facilities in Agra Till October 17
सीएमओ आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की नौ टीमों ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के निर्देशों पर सघन स्थलीय पर्यवेक्षण अभियान चलाया है। यह 17 अक्तूबर तक निरंतर चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए नौ विशेष टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन


ये टीमें जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों समेत विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों का औचक निरीक्षण करेंगी। प्रत्येक टीम प्रतिदिन तीन से चार इकाइयों का दौरा कर ओडीके कलेक्ट एप से वास्तविक समय डाटा ऑनलाइन दर्ज करेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या लापरवाह कर्मियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने सभी नामित अधिकारियों को सोमवार सुबह 10 बजे ब्रीफिंग के लिए बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed