{"_id":"669b429306ab3fdcb505f277","slug":"nine-roadways-buses-missing-from-mainpuri-reached-mathura-as-soon-as-news-published-officials-inquire-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी से गायब हुईं रोडवेज की 9 बसें... खबर प्रकाशित होते ही पहुंची मथुरा, अधिकारियों ने नहीं की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी से गायब हुईं रोडवेज की 9 बसें... खबर प्रकाशित होते ही पहुंची मथुरा, अधिकारियों ने नहीं की पूछताछ
Sat, 20 Jul 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:22 AM IST
सार
मथुरा से मैनपुरी गईं यूपी रोडवेज की 9 बसे रडार से गायब हो गईं। ये खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों में खलबली मच गई। लेकिन इस बीच सुबह-सुबह ये बसे वापस मथुरा पहुंच गईं।
विज्ञापन
रोडवेज बस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फाउंड्री नगर डिपो की मंगलवार को मैनपुरी से लापता हुईं रोडवेज की सभी 9 बसें शुक्रवार की सुबह मथुरा पहुंच गईं। अधिकारियों ने अभी किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की है और उन्हें पुन: मेले की ड्यूटी में लगा दिया है। हालांकि मेला समाप्ति के बाद सभी से पूछताछ की जाएगी और संतोषपूर्ण जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मंगलवार को फाउंड्री नगर की 9 बसें गोवर्धन मेले में जाने को मथुरा के लिए ड्यूटी स्लिप लेकर डिपो से निकलीं। परिचालकों ने मथुरा के स्थान बस में मैनपुरी के यात्री बैठाए और रवाना हो गए। मंगलवार की देर रात बस मथुरा नहीं पहुंची तो अधिकारियों ने बसों के लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन ईटीएम और जीपीएस बंद होने के कारण बस की लोकेशन नहीं मिली। अमर उजाला ने इसकी खबर शुक्रवार को प्रकाशित की। इसके बाद चालक और परिचालक बस लेकर सीधे मथुरा पहुंच गए। लापता बसों को देख अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के बाद पूछताछ
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मैनपुरी गई सभी बसें लौट आई हैं। व्यस्तता के कारण पूछताछ का मौका नहीं मिला है। मेला समाप्ति के बाद तीन दिन तक बसों को खड़ा रखने का कारण चालक-परिचालक से पूछा जाएगा। संतोषपूर्ण जवाब न मिला तो सभी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम बीपी अग्रवाल ने बताया कि मैनपुरी गई सभी बसें लौट आई हैं। व्यस्तता के कारण पूछताछ का मौका नहीं मिला है। मेला समाप्ति के बाद तीन दिन तक बसों को खड़ा रखने का कारण चालक-परिचालक से पूछा जाएगा। संतोषपूर्ण जवाब न मिला तो सभी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।