फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine Rahish of high profile houses arrested for gambling in posh area flat agra up news

पॉश एरिया के फ्लैट में सजी थी महफिल: हाई प्रोफाइल घरों के नौ रहीश गिरफ्तार, अंदर होता मिला ये सब

Tue, 08 Aug 2023 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 12:15 PM IST
सार

कमला नगर जैसे पॉश एरिया के भगवती एन्क्लेव के फ्लैट में जुआरियों की महफिल सजी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी हाई प्रोफाइल घरों के लोग बताए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Nine Rahish of high profile houses arrested for gambling in posh area flat agra up news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित भगवती एन्क्लेव के फ्लैट में जुआरियों की महफिल सजी थी। पुलिस आयुक्त के पीआरओ के नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया। इससे पुलिस हरकत में आई। एसीपी हरीपर्वत के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। पुलिस ने फ्लैट मालिक सहित नौ लोगों को पकड़ा। दो लाख रुपये भी बरामद किए गए।

विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें - UP: प्रेम विवाह के 3 साल बाद ससुराल वालों की जिद, मना किया तो दामाद को पीटा, बोला- मर जाऊंगा धर्म नहीं बदलूंगा

विज्ञापन

पुलिस को मिली थी सूचना 

पुलिस आयुक्त के पीआरओ के नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन किया। बताया कि कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव स्थित भगवती अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या चार में जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसीपी ने बताया कि उन्होंने थाना कमला नगर पुलिस टीम के साथ फ्लैट में दबिश दी। मौके से नौ लोगों को पकड़ लिया। दो लाख रुपये बरामद किए गए। 

ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

फ्लैट कोतवाली के रोशन मोहल्ला निवासी अभिषेक शर्मा का है। वह जुआ करा रहा था। अन्य आरोपियों में घटिया आजम खां निवासी गोविंद सैनी, सुल्तानगंज निवासी दिलीप कुमार, वीर सिंह, बल्केश्वर निवासी राजकिशोर, बृज एन्क्लेव निवासी सुबोध गुप्ता, यमुना बिहार फेज-2 निवासी निखिल अग्रवाल, सेक्टर-4 निवासी अर्जुन कुमार और पटेल नगर निवासी अवनीश गुप्ता हैं। वहीं एक आरोपी सौरभ गुप्ता भाग निकला। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें - हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed