फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine pillars broke due to LT line wire getting stuck in private bus in Etah two people injured this accident

बस में फंसा एलटी लाइन का तार: फिर भी फर्राटा भरता रहा चालक, चालू थी सप्लाई; टूट गए नौ खंभे... लोगों में दहशत

Sun, 11 Feb 2024 05:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 05:49 PM IST
सार

एटा में प्राइवेट बस में एलटी लाइन का तार फंस गया। इसके बाद भी चालक फर्राटा भरता रहा। एक के बाद एक नौ खंभे टूट गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Nine pillars broke due to LT line wire getting stuck in private bus in Etah two people injured this accident
टूटे बिजली के खंभे। (सांकेतिक) - फोटो : आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश में एटा में रविवार को फर्राटा भरते हुए जा रही निजी बस एलटी लाइन की झूलती तार में फंस गई। इससे बिजली के नौ खंभे टूट गए। इनकी चपेट में आकर 10 वर्षीय बालक और एक युवक घायल हो गया। सावरियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाया। चालक-परिचालक बस को छोड़कर भाग गए। घटना के समय बिजली चालू थी। गनीमत रही बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


हादसा सकीट कस्बा में सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। लोगों ने बताया कि एक प्राइवेट बस मैनपुरी से एटा जा रही थी। इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। अंबेडकर पार्क के पास बस के ऊपर बने स्टैंड में एलटी लाइन का तार फंस गया। बस तेज रफ्तार में थी। चालक ने ध्यान नहीं दिया। इससे बिजली के खंभे टूटते चले गए। एक के बाद एक नौ खंभे टूट गए। 

विज्ञापन

किशोर व युवक घायल

इसकी चपेट में आकर 10 वर्षीय साजिम तथा एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के समय बिजली सप्लाई जारी थी। बस रुकते ही यात्री बस से बाहर निकले। इसके बाद राहत की सांस ली। मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची और बस को थाने ले गई। यहां से यात्री ऑटो व अन्य साधनों से अपने गंतव्य को गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकानों पर टिक गए खंभे

लोगों ने बताया एक बिजली खंभा बीच से टूट गया। दो खंभे मकानों से टिक गए। छतों पर रखीं पानी की टंकिया केबल का खिंचाव पड़ने से सड़क पर आ गिरीं और टूट गईं। कई बिजली के खंभे सड़क पर आडे़-तिरक्षे गिर गए। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार मोहल्लों की बिजली गुल हो गई है। इससे करीब 400 उपभोक्ता प्रभावित हैं। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही।

चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एक बस एलटी लाइन की केबल में फंस गई। चालक ने ध्यान नहीं दिया। इससे नौ बिजली के खंभे टूट गए। करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। अवर अभियंता ने थाने में बस के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही कार्य करवाकर आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। -वैभव आनंद, अधिशाषी अभियंता-ग्रामीण प्रथम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed