{"_id":"5eca4fd48ebc3e9c9a5fc8ca","slug":"nine-month-old-boy-dies-in-shramik-special-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक स्पेशल ट्रेन में नौ माह के बच्चे की मौत, परिवार को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक स्पेशल ट्रेन में नौ माह के बच्चे की मौत, परिवार को किया क्वारंटीन
Sun, 24 May 2020 04:24 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 24 May 2020 04:24 PM IST
सार
परिवार के सदस्यों को टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में क्वारंटीन किया है
विज्ञापन
रौनक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से बिहार जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में नौ माह के बच्चे की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने बच्चे के शव को कोरोना जांच के लिए फिरोजाबाद भेजा है। वहीं परिवार के सदस्यों को टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में क्वारंटीन किया है।
बिहार के चम्पारण अंतर्गत गांव बनकटवा निवासी प्रियंका पत्नी प्रमोद कुछ माह पूर्व नोएडा में अपने पिता देवलालता व मां कुसेबी के पास अपने नवजात बच्चे व पति सहित गई थी। मार्च में लॉकडाउन लग जाने पर वहीं फंस गईं थीं।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन का असर: साफ हुई हवा...खिल उठा ताजमहल, स्वच्छ हुआ यमुना का जल
विज्ञापन
शनिवार को वह श्रमिक स्पेशल ट्रेन से माता-पिता, भाई शैलेन्द्र व पति सहित वापस बिहार जा रही थीं। रास्ते मे उसके नौ माह के बेटे रौनक की तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी गई। रेल अधिकारियों ने ट्रेन को टूंडला रुकवाते हुए चिकित्सीय टीम को भेजा। शनिवार रात 8.15 बजे ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर चिकित्सक ने रौनक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कोरोना जांच के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन के दो महीने: आगरा में कोरोना संक्रमण बढ़ता गया, अफसर नपते गए
वहीं मृतक बच्चे की मां प्रियंका, नाना देवलालता, नानी कुसेबी, मामा शैलेन्द्र को ठाकुर बीरीसिंह कॉलेज में क्वारन्टीन कराया है। जीआरपी थाना प्रभारी शिवकुमार पोनियां का कहना है कि मृतक बच्चे का शव जिला अस्पताल भेज दिया है, जहां बच्चे की कोरोना जांच होगी। अगर कोरोना नहीं होता तब पोस्टमार्टम होगा। बच्चे की मौत किस वजह से हुई है तभी पता चल सकेगा।