फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikki, accused of firing at a farmer's house, arrested in an encounter; shot in the leg

Agra News: किसान के घर पर फायरिंग का आरोपी निक्की मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 11 Feb 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Nikki, accused of firing at a farmer's house, arrested in an encounter; shot in the leg
मुठभेड़ के बाद निक्की बग्गा पुलिस टीम की हिरासत में फोटो पुलिस
फतेहपुर सीकरी। थाना पुलिस ने किसान के घर के बाहर आकर रंगबाजी में फायरिंग करने के आरोपी निक्की बग्गा को नाै महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के घेरने पर आरोपी ने फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। इसमें वो पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। निक्की वर्ष 2020 से अपराध करता चला आ रहा है। हाल ही में इंदाैर में 65 किलोग्राम चांदी की लूट में जेल भेजा गया था। 6 महीने बाद जमानत पर छूटकर आया था।
विज्ञापन


गांव डिठवार निवासी साहब सिंह ने 19 अप्रैल 2025 को थाना फतेहपुर सीकरी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उनके भाई नारायण सिंह के खेत पर रखे सिंचाई के इंजन को हथाैड़े और पत्थर से तोड़ दिया गया था। इसका आरोप गांव के वीरो सिंह और हिम्मत सिंह पर लगाया था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। इससे वो बाैखला गए। इस पर 17 अप्रैल को अपने साथियों के साथ आकर घर पर हमला बोल दिया। कई राउंड फायर कर दहशत फैला दी थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। इस मामले में पुलिस पूर्व में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। ग्राम सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा पुत्र गुड्डू का नाम भी सामने आया था। पुलिस की उसकी तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह के मुताबिक, सोमवार देर रात उंदेरा नहर मार्ग पर पेट्रोलिंग की जा रही थी। तभी ग्राम सिकरौदा निवासी निक्की बग्गा को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई। निक्की पर थाना फतेहपुर सीकरी, कागाराैल, खेरागढ़, सिकंदरा, अछनेरा में 17 से अधिक लूट, चोरी, जान से मारने की कोशिश समेत संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। 29 जनवरी को दूरा में भी उसने एक किशोर को पीटकर घायल कर दिया था। उसने कम उम्र में अपराध का रास्ता पकड़ा था। वह एक मामले में जेल भेजा जाता है। जमानत पर छूटते ही फिर से वारदात करने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed