फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nhm strike, kasjang down upto six

हड़ताल से टीकाकरण में कासगंज की रैंक गिरी

Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
nhm strike, kasjang down upto six
कासगंज। एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल का जिला में कोरोना टीकाकरण पर व्यापक असर पड़ा है। प्रदेश में जनपद की रैंक लगातार गिरती जा रही है। यह छह दिन में जिला आठ पायदान नीचे आ गई है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच कोविड टीकाकरण पर पड़ रहे असर ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। अधिकारी हड़ताल समाप्त करने के प्रयासों में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला में कोरोना टीकाकरण ने दीपावली के त्योहार समाप्त होते ही रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया था। एक दिन में 12 से 14 हजार तक टीके जिला में लगने लगे थे। रविवार तक जिला की रैंक 58 नंबर पर चल रही थी, लेकिन सोमवार से एनएचएम कर्मियों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी। इसी के साथ ही टीकाकरण की रैंक में गिरावट आना शुरू हो गई। इस दिन जिला की रेंक 57 दर्ज की गई। छह दिन में पूरे जिले में मात्र 20740 टीके ही लग सके हैं। शनिवार को जिला की रैंक 51 दर्ज की गई। बताया जाता है कि जनपद में नियमित कर्मियों की काफी कमी है। संविदा कर्मियों के सहारे ही स्वास्थ्य सेवाएं चल रही है। टीकाकरण में जो कर्मी लगाए गए हैं उनमें से अधिकतर संविदा कर्मी ही है। यदि हड़ताल शीघ्र समाप्त नहीं होती है तो टीकाकरण अभियान और भी पिछड़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed