फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHAI sealed police post being built illegally in Agra

NHAI ने पुलिस चौकी को किया सील: अवैध रूप से बनाई जा रही थी, अधिकारी बोले- पत्राचार करके करेंगे बात

Sun, 19 Mar 2023 03:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 03:47 PM IST
सार

आगरा में NHAI ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से बनाई जा रही पुलिस चौकी का न सिर्फ काम रुकवाया बल्कि उसे सील भी कर दिया। इस पर अधिकारियों ने कहा कि पत्राचार करके NHAI से बातचीत की जाएगी। 

विज्ञापन
NHAI sealed police post being built illegally in Agra
कमला नगर थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से कमला नगर थाना की डिवीजन पुलिस चौकी बनाई जा रही थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को जानकारी हुई तो उसने निर्माण कार्य रुकवा दिया। चौकी पर सील भी लगा दी। अब अधिकारी कह रहे हैं कि एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बल्केश्वर चौकी को बना दिया कमला नगर थाना

दो वर्ष पहले न्यू आगरा थाना से बल्केश्वर चौकी को अलग कर दिया गया था। बल्केश्वर चौकी के स्थान पर कमला नगर थाना बना दिया गया। इसकी डिवीजन चौकी के लिए वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे जगह तय की गई। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। दीवार बना दी गई थीं। अन्य निर्माण भी चल रहा था। मगर, एनएचएआई ने चौकी पर सील लगा दी। बताया कि यह निर्माण अवैध रूप से हो रहा था।
विज्ञापन

एनएचएआई से पत्राचार भी किया गया 

एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि जनता की सुरक्षा और सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा था। पूर्व में एनएचएआई से पत्राचार भी किया गया था। तब उन्होंने किसी तरह की आपत्ति भी नहीं की थी। अब फिर से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई चौकी घेरे हैं सड़क

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पुलिस चौकी अवैध रूप से बनाई गई। बोदला चौकी सड़क घेरकर ही बनाई गई है। इसकी वजह से अतिक्रमण भी होता है। कई बार जाम भी लगता है। इसके अलावा लोहामंडी की कोठी मीना बाजार के पास बनी चौकी सड़क किनारे बनी है। दयालबाग चौकी भी फ्लाईओवर के नीचे बनी हैं। शहर में कई और चौकियां इसी तरह बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed