फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newlywed bride missing Marriage took place 15 days ago Police started searching

UP: नई नवेली दुल्हन कहां चली गई...15 दिन पहले हुई शादी, मायके वालों ने लगाया ये आरोप; पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

शादी के 15 दिन बाद ही नई नवेली दुल्हन लापता हो गई। मायके वाले इस तरह बेटी के गुम होने से परेशान हैं। लड़की के पिता ने अनहोनी की  आशंका जताते हुए थाने में केस दर्ज कराया है।
 

विज्ञापन
newlywed bride missing Marriage took place 15 days ago Police started searching
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के 15 साल विवाहिता लापता हो गई। पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव चौहरी निवासी सिदारी ने पुलिस को बताया कि बेटी यमुना की शादी 15 साल पहले ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव पंचगाई खेड़ा निवासी सेटी के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों केे बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि पति ने चार फरवरी को पिटाई की। इसके बाद कहीं गायब कर दिया। पूछताछ करने पर बगैर कोई जानकारी दिए घर से दिल्ली चला गया। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


देवर की हरकतों से परेशान घर में कैद हो गई विवाहिता
जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में दूर के देवर की हरकतों से परेशान होकर विवाहिता घर में कैद हो गई। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उनका पति जूता फैक्टरी में मजदूरी करता है। पति के काम पर जाते ही दूर के रिश्ते का देवर गोविंद घर आ जाता है। छेड़छाड़ करता है। विरोध पर पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed