फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   newly appointed Police Commissioner in Agra said getting justice to every victim in thana his priority

एक्शन मूड में आगरा के नवनियुक्त सीपी: बोले- पार्किंग माफिया हों या भू माफिया कार्रवाई को तैयार रहें

Sat, 13 Jan 2024 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

आगरा के नवनियुक्त सीपी एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं। कहा कि पार्किंग माफिया हों या भू माफिया कार्रवाई को तैयार रहें। जमीन कब्जा मामले में आरोपी दरोगा को भी जेल भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
newly appointed Police Commissioner in Agra said getting justice to every victim in thana his priority
आगरा पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में नवनियुक्त पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ शनिवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि थाने में हर पीड़ित को न्याय मिले, यह उनकी प्राथमिकता में है। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रहेगा। बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए थाना स्तर पर कार्य योजना बनाई जाएगी।

विज्ञापन


कहा कि शहर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। ताजमहल और लाल किला आने वाले पर्यटकों के लिए अलग रास्ते के साथ ही अतिक्रमण के लिए चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्किंग माफिया हो या फिर जमीन माफिया सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: आवारा कुत्तों का आतंक, एक गांव में पांच को तो दूसरे में दो लोगों को नोचा, दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके आने के बाद आने वाले बदलाव के सवाल पर कहा कि जनता सुकून महसूस करेगी। बोदला के चर्चित जमीन विवाद मामले में उन्होंने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा के तहत एक्शन लिया जाएगा। दोषी दरोगा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन और अन्य प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed