फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New twist in the case of death of Congress leader and wife FIR filed against unknown Mathura Crime news

Mathura: कांग्रेस नेता और पत्नी की मौत के मामले में आया नया मोड़, अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 10 Jun 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 AM IST
सार

मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में रविवार 5 जून की दोपहर को कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक निमाई पंडित और उनकी पत्नी साधना के शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। 
 

विज्ञापन
New twist in the case of death of Congress leader and wife FIR filed against unknown Mathura Crime news
कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक और उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कांग्रेस नेता निमाई पंडित उर्फ कृष्ण कुमार कौशिक और उनकी पत्नी साधना कौशिक की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा थाना गोविंदनगर में दर्ज कर लिया है। गोविंदनगर पुलिस अब परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन


जगन्नाथपुरी में 5 जून को खून से लथपथ दंपती का शव मिला था। सीसीटीवी फुटेज में बाहर से घर में किसी की एंट्री नहीं दिखी थी। यह गोविंदनगर पुलिस के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद खुलासा हुआ था। तीन दिन से गोविंदनगर पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही थी। बुधवार रात को कांग्रेस नेता के भाई बलराम पंडित की तहरीर पर गोविंदनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी के बयान लेने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। मालूम हो कि शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था। सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला था कि निमाई पंडित ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मौके पर पिस्टल व कारतूस भी बरामद किए थे और पिस्टल को जांच के लिए भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय कमरे में सो रहे थे दोनों बेटे और बेटी 

मृतक दंपती के दो बेटा और एक बेटी है। बेटा संकेत 17 साल का है तो 13 साल की बेटी उन्नति है। इन दोनों से छोटा आकर्षित है। घटना के समय तीनों बच्चे अपने कमरे में सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर उठे तो देखा मां और पिता दोनों खून से लथपथ पड़े हुए थे। बच्चे इस दृश्य को देखकर काफी दहशत में हैं। आखिर ऐसा कैसे हो गया यह तीनों बच्चों में से कहने को कोई तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed