फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New Divisional Commissioner Nagendra Pratap took charge.

Agra News: नवागत मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने संभाला कार्यभार

Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
New Divisional Commissioner Nagendra Pratap took charge.
मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह
आगरा। नवागत मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। आयुक्त कार्यालय पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेवानिवृत्त मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

नागेंद्र प्रताप सिंह पीसीएस से पदोन्नत होकर आईएएस बने थे। मूल रूप से इटावा के रहने वाले नागेंद्र प्रताप यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद पर तैनात थे। शासन ने उनका तबादला आगरा मंडलायुक्त पद पर किया है। 2016 में वह आगरा में मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं। 2017 में यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ रहे थे। 2018 में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद 2024 में आगरा के डीएम रहे थे। नवागत मंडलायुक्त के स्वागत के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, मंजूलता व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed