फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   new bus stand will now be built for private buses in Agra

यात्रियों के लिए अच्छी खबर: आगरा में अब निजी बसों के लिए बनेगा नया बस स्टैंड, 3562 वाहनों को जारी हुए परमिट

Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 AM IST
सार

यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आगरा में अब निजी बसों के लिए नया बस स्टैंड बनेगा। यहां 3562 वाहनों को परमिट जारी किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
new bus stand will now be built for private buses in Agra
सड़क पर खड़ी प्राइवेट बस (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में निजी बसों के लिए शहर में नया बस स्टैंड बनेगा। यह निर्णय बुधवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की 46वीं बैठक में हुआ है। अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने बस स्टैंड के लिए जगह चिह्नित करने व प्रस्ताव बनाने के लिए परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व नगर निगम को जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


बैठक में सबसे पहले परमिट हस्तांतरण की समीक्षा हुई। इसमें निजी वाहनों को स्थाई सवारी गाड़ी परमिट व लंबित मामलों पर चर्चा की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि आगरा में 1047, मथुरा में 786, फिरोजाबाद में 1083 और मैनपुरी में 646 कुल 3562 परमिट पिछले चार महीने में स्वीकृत हुए हैं। इनके अलावा आगरा में 501, मथुरा में 229, फिरोजाबाद में 99 और मैनपुरी में 13 परमिट नवीनीकरण हुए हैं। चारों जिलों में 203 परमिट निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: कमरे में पत्नी के साथ था प्रेमी, हलचल सुन पहुंच गया पति; दृश्य देख खो बैठा आपा....किया ये हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

48 वाहनों को मिलेंगे परमिट

कुबेरपुर से सेक्टर-37 नोएडा होते हुए परी चौक तक जाने के लिए 48 वाहनों को परमिट मिल सकते हैं। स्थाई सवारी गाड़ी परमिट के लिए 48 आवेदन आए हैं। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बैठक में डीएम नवनीत सिंह चहल, उप परिवहन आयुक्त मंयक ज्योति, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed