फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New bridges to be built on Yamuna in Samogar, Sikanderpur, Nagla Budhi

यमुना नदी पर तीन नए पुल प्रस्तावित

Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
New bridges to be built on Yamuna in Samogar, Sikanderpur, Nagla Budhi
आगरा। यमुना नदी पर वर्ष 2009 में आंबेडकर पुल के बाद नए पुल का निर्माण नहीं हुआ है। अब यमुना नदी पर तीन नए पुल प्रस्तावित हैं। इनमें रहनकलां के पास समोगर, सिकंदरपुर से नगला चतरा और नगला बूढ़ी से मौजूदा पांटून पुल की जगह नया पुल प्रस्तावित किया गया है। एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इन तीन नए पुलों का प्रस्ताव सौंपा था, जिस पर मुख्यमंत्री कार्यालय से मांगी गई रिपोर्ट पर उ.प्र. राज्य सेतु निगम ने पुलों का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

सेतु निगम ने नगला बूढ़ी पर आनंदी भैंरों के पास यमुना नदी पर 524 मीटर लंबे पुल पर 98.50 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव दिया गया है। यह पुल गिजौली, खंदौली को जोड़ेगा। इससे 15 किमी की दूरी घट जाएगी। सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक डीके गुप्ता की ओर से भेजी रिपोर्ट में बताया गया है कि शीतला माता मंदिर चौराहे से 500 मीटर दूरी पर आनंदी भैंरों जाने के लिए कच्चा मार्ग है। डेरा बंजारा तक 1.70 किमी की दूरी है। इस पूरे मार्ग का निर्माण करने के साथ 524 मीटर लंबा पुल निर्मित होगा। यहां आनंदी भैंरो साइड में वन भूमि और डेरा बंजारा की ओर ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण करना होगा।
विज्ञापन

शहर के किसी भी हिस्से से अलीगढ़ रोड जाने के लिए यमुना नदी के पुराने जवाहर पुल को पार करके रामबाग चौराहे से पहुंचने में जाम से जूझना पड़ रहा है। यमुना नदी पर सिकंदरपुर-नगला चतरा के बीच पुल बन जाने पर न केवल जवाहर पुल पर वाहनों का दबाव कम होगा, बल्कि 12 से 15 किमी की दूरी भी कम हो जाएगी। भगवान टाकीज को केंद्र मान लें तो पुल बनने से 15 किमी की दूरी घट जाने के साथ ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। ताजमहल के अपस्ट्रीम में नगला पैमा से आगे समोगर में यमुना नदी पर पुल बन जाने से यहां विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी। रहनकलां और समोगर के पास ग्रेटर आगरा की योजनाएं हैं। इनर रिंग रोड के पुल के एक ओर और दूसरी ओर समोगर पर यमुना नदी के पुल बनने से वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ यहां विकास की योजनाएं शुरू हो जाएंगी। नगला बूढ़ी से आनंदी भैंरों के पास पांटून पुल की जगह नया पुल प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed