{"_id":"6822c58b72c5dd17240f3c67","slug":"neurosurgery-started-in-sn-s-super-specialty-center-two-patients-lives-were-saved-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरोसर्जरी हुई शुरू, दो मरीजों की बचाई गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसएन के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरोसर्जरी हुई शुरू, दो मरीजों की बचाई गई जान
Tue, 13 May 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 May 2025 09:37 AM IST
सार
एसएन मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरोसर्जरी शुरू हो गई है। पहले दिन ऑटो में दो मरीजों की सर्जरी कर जान बचाई गई।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरोसर्जरी करते हुए चिकित्सकीय टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में एक और ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू हो गया है। ओटी में दो मरीजों की न्यूरोसर्जरी कर जान बचाई गई है। तीन ओटी में मशीनों की शिफ्टिंग चल रही है। जून के पहले सप्ताह तक ये भी शुरू हो जाएंगी। अब गंभीर रोगों के मरीजाें की जांच, इलाज और सर्जरी की इसी इमारत में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में 5 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनने हैं। कैथ लैब जनवरी में ही शुरू हो गई थी। इसमें हृदय रोग के ऑपरेशन हो रहे हैं। न्यूरोसर्जरी की ओटी भी शुरू हो गई है, इसमें दिमाग के ऑपरेशन हो रहे हैं। बाकी की तीन और ओटी में मशीनें स्थापित हो रही हैं। मशीन और उपकरण लगने के बाद यूरोलॉजी, एंड्रोक्राइन सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ओंकोलॉजी, गैस्ट्रो सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी।
ये भी पढ़ें - Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
ये भी पढ़ें - Agra: संजय प्लेस में बनेंगी दो और मल्टीलेवल पार्किंग, 5.91 करोड़ का आएगा खर्चा; शासन को भेजा गया प्रस्ताव
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में पांच ओटी हैं, जिनमें से दो शुरू हो गई हैं। बाकी की दो से तीन सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। इससे मरीजों को जांच, इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को अलग-अलग इमारतों में नहीं भटकना पड़ेगा। अभी तक ये सर्जरी पोस्टमार्टम हाउस स्थित आठ मंजिला भवन में हो रही थी।
ये भी पढ़ें - Agra: गधापाड़ा में सिटी फॉरेस्ट के विरोध में रेलवे, जवाब किया दाखिल...सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई
ये भी पढ़ें - Agra: गधापाड़ा में सिटी फॉरेस्ट के विरोध में रेलवे, जवाब किया दाखिल...सुप्रीम कोर्ट में होनी है सुनवाई
दिमाग की टीबी-सड़क हादसे के घायल की हुई न्यूरोसर्जरी
न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे और न्यूरोसर्जन डॉ. मयंक अग्रवाल ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में दो मरीजों की न्यूरोसर्जरी हुई है। इसमें एक मरीज के दिमाग की टीबी से संक्रमण हो गया था। दूसरा मरीज सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था। इसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीजों की हालत ठीक है।