फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Netaji recommended transfer of employee In Agra then railway fired him from job

नेताजी से कराई सिफारिश तो गई नौकरी: ट्रांसफर के लिए अधिकारियों पर बनाया दबाव, रेलवे ने दिखाया बाहर का रास्ता

Thu, 08 Jun 2023 12:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

आगरा में एक कर्मचारी ने ट्रांसफर के लिए नेताजी से सिफारिश कराई तो उसकी नौकरी चली गई। ट्रांसफर के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाना, रेलवे ने इसे सेवा नियमों के खिलाफ पाया। इसलिए उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

विज्ञापन
Netaji recommended transfer of employee In Agra then railway fired him from job
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में विभाग में मनचाही तैनाती के लिए एक कर्मचारी को नेताजी की सिफारिश करानी महंगी पड़ गई। रेलवे ने इसे सेवा नियमों के खिलाफ मानते हुए जांच की। आरोप साबित होने के बाद रेलवे ने कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया। इसे अन्य कर्मचारियों में चर्चाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन

अनुशासनहीनता मानते हुए कराई जांच 

आगरा मंडल के टीआरडी (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन डिपार्टमेंट) में सेवारत सहायक पूजा कुमारी ने फील्ड वर्क के बजाय विभागीय कार्य के लिए प्रार्थनापत्र दिया था। इन पर आरोप है कि मनचाही तैनाती नहीं मिलने पर इन्होंने विधायक-सांसद से सिफारिश करवाते हुए अधिकारियों पर दबाव बनवाया। रेलवे ने इसे सेवा नियमों के खिलाफ और अनुशासनहीनता मानते हुए इसकी जांच कराई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा नियमों के खिलाफ पाया दोषी

जांच अधिकारी ने आरोपों को सही पाते हुए कर्मचारी को सेवा नियमों के खिलाफ काम करने का दोषी पाया। इस पर रेलवे ने रेल सेवक (अनुशासन और अपील) नियम 1968 के तहत उनको रेल सेवा से हटा दिया है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रेल सेवा के नियमों में ऐसा प्रावधान है। इसके तहत उनको नौकरी से हटाया गया। कर्मचारी पूजा कुमारी का कहना है कि वे इस मसले पर कुछ नहीं बोलना चाहती हैं।


यह भी पढ़ें--संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed