फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   neta did sexuel explotation

नौकरी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खेले नेताजी

Wed, 22 Apr 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 22 Apr 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज की युवती का नौकरी लगवाने के नाम पर आगरा का एक नेता चार माह तक यौन शोषण करता रहा। नौकरी नहीं लगने पर युवती ने दबाव डाला तो उसके साथ मारपीट की। डीआईजी के आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


एटा के अलीगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने बताया कि वह तीन माह पहले एसएन मेडिकल कालेज में किसी काम से आई थी। यहां उसकी मुलाकात सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से हुई। वह खुद को सपा का नेता बताता था। युवती ने उन्हें अपने परिवार की स्थिति बताकर नौकरी लगवाने की बात कही। इस पर नेताजी ने आश्वासन दिया और उसे अपने फ्लैट में रुकने को कहा। यहां एक माह तक उसे रखा और यौन शोषण किया। तीन माह बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर युवती ने कहासुनी की। इस पर नेताजी ने उससे मारपीट की और दोबारा आगरा आने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने थाना सिकंदरा में शिकायत की मगर सुनवाई नहीं हुई। फिर डीआईजी लक्ष्मी सिंह से गुहार लगाई। डीआईजी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पीड़िता का आरोप है कि सीओ हरीपर्वत के यहां जांच के नाम पर बयान दर्ज किए गए मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed