ताऊ की करतूत: भतीजे के विश्वास को इस कदर तोड़ा, एसपी के पास पहुंचा पीड़ित; बताई पूरा कहानी
पीड़ित ने एसपी से मिलकर ताऊ की करतूत के बारे में बताया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव सिमरई में एक ताऊ ने ही अपने भतीजे के साथ ऐसा षड्यंत्र रचा जिसकी उसे जरा भी भनक नहीं लगी। माता-पिता की मौत के बाद वो ताऊ को अपना अभिवावक मान चुका था, लेकिन ताऊ ने ही उसका विश्वास तोड़ दिया। एसपी से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित ने बताया कि ताऊ ने उसके नाम की जमीन बेच दी है, जो माता पिता के बाद उसके जीने की सहारा थी। एसपी के आदेश पर ताऊ व अन्य आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
ये है मामला
थाना क्षेत्र के गांव सिमरई निवासी गौरव ने बताया कि 23 वर्ष पूर्व ही माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिता के नाम पर जमीन थी। ताऊ इंद्रेश सिंह ने पड़ोसी गांव इमायतपुर निवासी महारानी, झब्बू लाल, महेश्वर दयाल के साथ साजिश कर 29 जून 2012 को इस जमीन का बैनामा कर दिया। इसके बाद ताऊ ने 14 फरवरी 2023 को दूसरे खाते की जमीन का भी बैनामा कर दी। ताऊ ने उसके साथ तीन भाइयों सौरभ, गौरव और रवि नाबालिग दिखाया और बरगला कर तीसरे खाते के भाग का बैनामा भी कर दिया। इसमें रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह का सहयोग किया।
ये भी पढ़ें - पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग
दर्ज हुआ मुकदमा
उनकी एक अन्य जमीन ब्रजसुंदरी पूनम को बैनामा कर दी जिसमें देवेंद्र सिंह और नरेंद्र ने सहयोग किया। प्रेमा देवी निवासी इन्नीखेड़ा को जमीन बेची गई। इसमें ताऊ के सहायेगी आदेश कुमार, रामवरन रहे। बैनामा लेखक अनिल कुमार रायजादा तहसील भोगांव भी संलिप्त हैं। एसपी के आदेश पर पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Kasganj Encounter: कासगंज पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार; ईको कार के बाद लूटा था ई-रिक्शा