{"_id":"6494322741af39d7b80d2879","slug":"miscreants-encounter-with-kasganj-police-two-arrested-e-rickshaw-was-looted-after-eco-car-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kasganj Encounter: कासगंज पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार; ईको कार के बाद लूटा था ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj Encounter: कासगंज पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़, दो गिरफ्तार; ईको कार के बाद लूटा था ई-रिक्शा
Thu, 22 Jun 2023 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:06 PM IST
सार
कासगंज पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाब में फायरिंग करते हुआ पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश मौके पर ही गिर गए।
विज्ञापन
Kasganj Encounter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज की सदर कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं उनके दो साथी फायरिंग के दौरान फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाशों से लूटा गया ई-रिक्शा, चोरी की बाइक, दो तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
एसपी सौरभ दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि फिरोजाबाद जनपद के हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों को हजारा नहर क्षेत्र में आने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस सूचना पर सदर कोतवाली इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर कोतवाली पुलिस की टीम के साथ झाल के पुल इलाके में पहुंचे। यहां पुलिस ने चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान ई-रिक्शा और बाइक पर आते हुए कुछ लोग नजर आए। पुलिस ने बदमाशों को रोका तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा करते हुए गोली चलाई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश अवधेश निवासी नगला पोपी थाना एका जनपद फिरोजाबाद और सोनू राठौर निवासी हिमायूंपुर थाना दक्षिण फिरोजाबाद के पैर में गोली लगी और वे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों बदमाशों से पूछताछ की तो लूट की वारदात सामने आई।
बदमाशों ने कबूल किया कि 13-14 जून की रात को आगरा से किराए पर एक ईको कार बुक की थी, जिसे जसराना क्षेत्र में लूट लिया था। इस लूटी हुई कार से ही 17 जून को ई-रिक्शा लूट की वारदात को अंजाम दिया। दो और बदमाश उर्जेश उर्फ उर्वेश निवासी मुस्तफाबाद थाना एका जिला फिरोजाबाद और सुनील निवासी ग्राम खेड़ा थाना अवागढ़ जनपद एटा मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें सक्रिय हैं।
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि बदमाशों के पास से एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। मुठभेड़ की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे, सीओ सदर अजीत चौहान ने मौके का निरीक्षण किया।